DC Squad: दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में खरीदे 9 खिलाड़ी, अब ऐसा है ऋषभ पंत की टीम का स्क्वॉड

[ad_1]

Delhi Capitals IPL 2024 Squad: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए नीलामी का आयोजन हो चुका है. आईपीएल 2024 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 9 खिलाड़ियों को खरीदा. दिल्ली ने ऑक्शन में इंग्लैंड को हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में और ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन को 5 करोड़ में खरीदा. इसके अलावा दिल्ली ने भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को 7.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा. 

नीलामी खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कहा कि हम अपनी टीम से खुश हैं. लेकिन हम डेरिल मिचेल को अपनी टीम में लाना चाहते थे. वहीं कुमार कुशाग्र को लेकर दादा ने कहा कि अगर वह धोनी के आधे भी बन गए तो बहुत है. बता दें कि कुमार कुशाग्र धोनी के शहर के ही हैं और आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में खरीदे 9 खिलाड़ी- स्वास्तिक चिकारा (20 लाख रुपये), शाई होप (75 लाख), सुमित कुमार (1 करोड़), झाय रिचर्डसन (5 करोड़), रसिख सलाम (20 लाख रुपये), कुमार कुशाग्र (7.20 करोड़), रिकी भुई (20 लाख रुपये), ट्र्स्टन स्टब्स (50 लाख) और हैरी ब्रूक (4 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन- मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, यश धुल, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, ललित यादव और अक्षर पटेल. 

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वॉड- स्वास्तिक चिकारा, शाई होप, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, रसिख सलाम, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, ट्र्स्टन स्टब्स, हैरी ब्रूक, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, यश धुल, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, ललित यादव और अक्षर पटेल. 

यह भी पढ़ें-

MI Full Squad: मुंबई इंडियंस ने गेराल्ड कोएत्जी पर खर्च किए सबसे ज़्यादा पैसे, नीलामी में 8 खिलाड़ियों को खरीदा, अब ऐसा है स्क्वॉड

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *