घोड़े को अपने हाथ से चारा खिलाते दिखे एमएस धोनी, खूब वायरल हो रहा दिलकश वीडियो

[ad_1]

MS Dhoni with his Pets: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से खेती और अपने पालतू जानवरों के साथ काफी वक्त बिताया है. पालतू जानवरों के साथ धोनी की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी अपने पालतू घोड़े, और उसके बच्चे को खाना खिलाते हुए दिख रहे हैं.

धोनी का नया वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी को जानवरों से काफी प्यार है. वह कई बार अपने कुत्तों के साथ वक्त बिताते, उन्हें खाना खिलाते, और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए भी देखे जा चुके हैं. इस बार धोनी को उनके पालतू घोड़े के साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी के साथ कुछ और लोग मौजूद हैं, और उनके बगल में एक काले रंग का घोड़ा और उसका बच्चा खड़ा है. वीडियो में घोड़ा धोनी के हाथों को चाटता हुआ दिख रहा है, धोनी भी घोड़े को प्यार कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि हाथ खाने की चीज नहीं है. उसके बाद धोनी घोड़े के बच्चे को खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया और आते ही वायरल हो गया. महेंद्र सिंह धोनी अपने नए और लंबे हेयरस्टाइल में दिख रहे हैं, और लोग उसकी भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं कर रहे हैं. आइए हम आपको यह वायरल वीडियो दिखाते हैं.

आईपीएल 2024 भी खेलेंगे धोनी

बहरहाल, महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तो तीन साल पहले संन्यास ले लिया था, लेकिन उनके फैन्स साल में एक बार उन्हें एक्शन में देख लेते हैं, और हर साल इसी उम्मीद के साथ देखते हैं कि शायद अब धोनी खेलते हुए नहीं दिखेंगे. आईपीएल 2023 में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला था, और धोनी ने 42 साल की उम्र में भी कप्तानी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार चैंपियन बना दिया था. उसके बाद धोनी ने आईपीएल 2024 खेलने के संकेत भी दे दिया थे, और आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले सीएके ने धोनी को रिटेन करके, और उन्हें एक बार फिर कप्तानी सौंपकर यह साफ कर दिया है कि 43 साल के धोनी आईपीएल 2024 में भी खेलते और कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे.

यह भी पढ़ें: रोहित से लेकर जायसवाल तक, 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने के 5 दावेदार; किसे मिलोगा मौका



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *